48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा,होटल संचालकों का काला सच आया सामने

Spread the love

हरिद्वार जिले की भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने आधुनिक पुलिस सॉफ्टवेयर तकनीक का प्रयोग करते हुए 48 घंटे के भीतर अज्ञात युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। दरअसल, गृह मंत्रालय द्वारा संचालित NETGRID पोर्टल की मदद से पहले अज्ञात शव की पहचान की गई और फिर सघन जांच के बाद हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं, पुलिस ने आरोपयों की निशानदेही पर घटना मे इस्तेमाल किए गए डंडे, मृतक का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार जिसकी डिग्गी में मृतक के शव को छिपाकर ले जाया गया था और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की है।