Tragic accident in Vikasnagar: बुधवार सुबह मसूरी की ओर से कालसी ब्लाक से जुड़े गांगरो जा रही अल्टो कार कालसी-वैराटखाई-गांगरो मार्ग पर सिंगोर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सड़क हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस की मदद से उपचार को कालसी-विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। नायब तहसीलदार केशव दत्त जोशी ने कहा मृतक की पहचान सामो देवी(30) पत्नी गंभीर निवासी कसौन, पट्टी सिलगांव जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुई महिला का मायका जौनसार के गांगरो में है। कार में 4 लोग सवार थे। इसमें गंभीर घायल कार चालक अनिल दास निवासी चिटाड़, प्रीतम सिंह व फेटारू दास दोनों निवासी गांगरो को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है महिला स्वजन के साथ ससुराल से अपने मायके गांगरो जा रही थी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players