देवप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा: अलकनंदा में समाई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

देवप्रयाग में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत मौत हो गई है।

Share

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ऋषिकेश से गोचर की ओर जा रही गाड़ी बागवान के नजदीक अलकनंदा में समा गई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। Devprayag Thar Accident हादसे में तीन किशोरों और एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार फरीदाबाद के थे। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे। नदी में डूबी कार के ऊपर फंसी गम्भीर घायल महिला अनिता देवी ( 45वर्ष) पत्नी मदन सिंह नेगी को किसी तरह पानी के बीच में फंसी कार से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया।

क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें पांच लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान सुनील गुंसाई (44 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह उनकी पत्नी मीना गुसांई (40 वर्ष) उनका पुत्र धैर्य (14वर्ष) व सुजल (12वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद व आदित्य नेगी (16वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी दुर्गा कॉलानी रूड़की के रूप में हुई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन कई घंटे चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार पर अप्लाइ फॉर नंबर लिखा है। इससे पता चल रहा है कि ये कार नई-नई खरीदी गई है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक सुनील गुसांई फरीदाबाद से शुक्रवार रात गौचर चमोली में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित रवाना हुआ था।