हल्द्वानी मंडी में दिल्ली के लिए फल सब्जी ले जाने वाले ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं दरअसल पहाड़ों से आने वाली फल और सब्जी दिल्ली की आजादपुर मंडी तक नहीं जा रही है, ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि दिल्ली सरकार ने फल और सब्जी पर ग्रीन सेस लगा दिया है जिस वजह से प्रत्येक गाड़ी में₹1500 रुपए तक टैक्स बढ़ा है इस वजह से ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल कर दी है वर्तमान समय में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के रसीले फल और अन्य उत्पाद बड़ी मात्रा में हल्द्वानी मंडी में पहुंच रहे हैं लेकिन देश की सबसे बड़ी दिल्ली की आजादपुर मंडी में यह माल नहीं जा रहा है इस वजह से फल सब्जियों के रेट भी कम हुए हैं, किसानों को भी इसका नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्ट रूम का कहना है कि पहले ग्रीन सेक्स नहीं लिया जाता था अचानक से ग्रीन से शुरू कर दिया गया है जिस वजह से ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं।