Uttarakhand का Viral Boy पर संकट! | Abhinav Bisht | National Crush | Instagram | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, एक रील कुछ सेकेंड का वीडियो और रातोंरात पूरे देश में पहचान। उत्तराखंड का अभिनव बिष्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया का ‘नेशनल क्रश’ बन गया। लेकिन अब वही वायरल वीडियो उसके लिए मुश्किलों की वजह बनता नजर आ रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि इंटरनेट का नया स्टार अब विवादों और कार्रवाई के घेरे में आ गया? क्या एक रील की कीमत अब उसे भारी पड़ने वाली है? देखिए इस रिपोर्ट में। जंतर मंतर पर जहां कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक मामले में प्रोटेस्ट कर रही थी वहीं, लोगों की भीड़ के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे थे। इसी बीच स्टूडेंट्स का भला हो पाता या नहीं लेकिन कई लोगों और इन्फ्लुएंसर्स का भला जरूर हो गया। इस प्रोटेस्ट से कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो रहे, जिसमें लोग रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गए। इसी बीच एक लड़का रातोंरात रील स्टार बन गया. या फिर यूं कहें कि नेशनल क्रश बन गया। दोस्तो ऐसे ही एक नहीं कई वीडियोज हैं उत्तराखंड के युवाके जेन जी अभिनव बिष्ट के। दोस्तो जहां दिल्ली में हुए स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आए उत्तराखंड के अभिनव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। आंदोलन के दौरान उनके वीडियो और रील्स काफी वायरल हुए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर “नेशनल क्रश” तक कहा जाने लगा। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने की चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आंदोलन से जुड़े कई सक्रिय अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है, जिनमें अभिनव बिष्ट का अकाउंट भी शामिल है। हालांकि, इंस्टाग्राम की ओर से अकाउंट बंद किए जाने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोस्तो ये लड़के ने कमाल कर दिया।

दरअसल, दोस्तो सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच अभिनव बिष्ट नाम के लड़के का एक रील वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उसने अपने दोस्तों के साथ इस प्रोटेस्ट में हर दिन हिस्सा तो लिया साथ ही खूब रील्स भी बनाए, जिन्हें भर-भरकर व्यूज भी मिले। इसी बीच हिंदी सॉन्ग ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी ‘ पर अभिनव ने दोस्तों के साथ वीडियो बनाया, जब लाठी चार्ज होने का दृश्य दिखा था, ये रील देखते ही देखते दो दिनों में वायरल हो गई। अभिनव बिष्ट ने हिंदी सॉन्ग ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी।’ वीडियो को जैसे ही शेयर किया वो देखते ही देखते दो दिनों में 150 मिलियन के पार 152 मिलियन व्यूज पर पहुंच गया है। इसे धड़ल्ले से लोग खूब देख रहे हैं और वीडियो पर 6.2 मिलियन तो व्यूज भी मिले हैं। दोस्तो अभिनव के इस वीडियो को मनीष सिसोदिया और सोनम खान जैसे सेलेब्स ने तक ने लाइक किया है. वहीं, फातिमा सना शेख ने भी कमेंट किया है, ये लड़का देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गया है। अभिनव अब जेन जी सेंसेशन बन चुके हैं। बहरहाल, अगर अभिनव बिष्ट के बारे में बात की जाए तो ये एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक पर वीडियोज बनाते हैं, उन्हें फनी वीडियोज के लिए जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर अभिनव के 574k फॉलोअर्स हैं। Issac IRL के नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जहां पर 6.93 लाख सब्सक्राइबर्स भी हैं। अभिनव को सीजेपी प्रोटेस्ट का भरपूर फायदा मिला जहां से वो अपनी ग्लोबली पहचान बनाने में सफल रहे। दोस्तो, सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो किसी को रातोंरात स्टार बना सकता है, लेकिन उसी वायरल पहचान के साथ नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। दिल्ली के छात्र आंदोलन के दौरान अभिनव बिष्ट को देशभर में पहचान मिली और उनके वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुंचे। अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बंद होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अकाउंट बंद किए जाने की वजह पर अभी तक इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में इस मामले पर आगे क्या अपडेट आता है, इस पर सभी की नजर रहेगी। फिलहाल आप बताइए, क्या किसी आंदोलन से जुड़े कंटेंट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ऐसी कार्रवाई उचित है? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।