Youtuber Sourabh Joshi का कमेंट, PM Modi ने भी देखा? | Instagram | Viral Comment | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, सोशल मीडिया पर एक छोटा-सा कमेंट भी कभी-कभी लाखों लोगों का ध्यान खींच लेता है। इस बार चर्चा में हैं देश के मशहूर व्लॉगर सौरभ जोशी। वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पोस्ट पर किया गया उनका कमेंट। देखते ही देखते यह कमेंट वायरल हो गया और लोग इसे पढ़कर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। आखिर सौरभ जोशी ने ऐसा क्या लिखा कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई? क्या प्रधानमंत्री ने भी इस पर गौर किया? दोस्तों, कभी-कभी सिर्फ एक कमेंट पूरे इंटरनेट पर छा जाता है। इस बार ऐसा ही हुआ है देश के सबसे लोकप्रिय व्लॉगर्स में से एक सौरभ जोशी के साथ। पीएम मोदी की पोस्ट पर उन्होंने एक कमेंट किया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। आखिर उस कमेंट में ऐसा क्या था, जिसे लाखों लोग पढ़ने लगे? दोस्तो देश में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं में धांधली पर सख्त कार्रवाई की तैयारी के बीच उत्तराखंड के चर्चित यूट्यूबर सौरभ जोशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया व्लॉग नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया गया एक मजाकिया कमेंट है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। दोस्तो यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में पेश करने की तैयारी कर रही है।

वहीं दोस्तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। “अब से डेली व्लॉग भी आएंगे क्या मोदी जी?” दोस्तो ये कमेंट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसके स्क्रीनशॉट साझा किए जाने लगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कमेंट को 55 हजार से अधिक लाइक्स मिले और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया मजाक बताया, जबकि कुछ लोगों ने इस पर अलग-अलग राय भी व्यक्त की। दोस्तो यहां मै आपको बता दूं कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सौरभ जोशी चर्चा में आए हों। हाल ही में उन्होंने E20 पेट्रोल को लेकर एक वीडियो में अपनी लग्जरी कार के खराब माइलेज का दावा किया था। इस वीडियो के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। बाद में वाहन निर्माता कंपनी की प्रतिक्रिया आने के बाद सौरभ जोशी ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। जी हां दोस्तो ये तस्वीरें वीडियो हाल की है जब ई20 पेट्रोल की वजह से गाड़ी की माइलेज पर सवाल करके बुरे फंग गए थे सौरभ जोशी फिर मांफी भी मांगनी पड़ी थी लेकिन इस बार मसला दूसरा है।

इधर दोस्तो खबर ये कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नया कानून लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयक में पेपर लीक और परीक्षाओं में संगठित धांधली करने वालों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित प्रमुख प्रावधान संगठित पेपर लीक मामलों में कम से कम 7 साल की सजा। दोषियों पर ₹10 करोड़ तक जुर्माना। जांच दो महीने के भीतर पूरी करने का लक्ष्य। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का प्रस्ताव। आरोपपत्र दाखिल होने के तीन महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का प्रावधान। सरकार का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मजबूत कानूनी व्यवस्था जरूरी है। इसी दिशा में परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए उच्च अधिकार प्राप्त समिति बनाने की भी घोषणा की गई है। नए कानून का उद्देश्य पेपर लीक जैसे मामलों पर तेजी से कार्रवाई करना और दोषियों को कड़ी सजा दिलाना है। तो दोस्तों, एमएम एक तरफ देश में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की पोस्ट पर सौरभ जोशी का एक हल्का-फुल्का कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया, तो कुछ ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यही है कि सोशल मीडिया पर किया गया एक छोटा-सा कमेंट भी मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन सकता है। सौरभ जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया व्लॉग नहीं, बल्कि पीएम मोदी की पोस्ट पर किया गया एक वायरल कमेंट है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको सौरभ जोशी का यह कमेंट सिर्फ एक मजाक लगा या फिर सार्वजनिक मंच पर ऐसे कमेंट सोच-समझकर किए जाने चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।