दुखद खबर: उत्तरकाशी में बेकाबू डंपर ने युवती को मारी टक्कर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

उत्तरकाशी के डुंडा सैणी के समीप एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। वहीं ट्रक की चपेट में एक लड़की भी आ गई।

Share

पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। इस बीच हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। Gangotri Highway Accident जहा उत्तरकाशी के डुंडा सैणी के समीप एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। वहीं ट्रक की चपेट में एक लड़की भी आ गई। लोग लड़की को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे सुजाता पुत्री रघुवीर सिंह निवासी सैंणी डुंडा के पास सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान डुंडा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने सुजाता को टक्कर मारी। वाहन की टक्कर से सुजाता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर मारने वाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।