उत्तराखंड में बढ़ेगा सर्दी का सितम, इन जिलों में कोहरा लोगों की छुड़ाएगा कंपकंपी; येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।

Share

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं। Uttarakhand Today Weather Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंडी हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी। घना कोहरा रहने के कारण इन जिलों में दिन के वक्त भी कई जगह सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाएंगे और इसका सीधा असर अधिकतम तापमान में कमी के रूप में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग शुक्रवार को तमाम पर्वतीय जिलों में भारी पाला पड़ने की संभावना व्यक्त की है। इससे यातायात की समस्या के साथ ही किसानों को भी इससे नुकसान हो सकता है। पर्वतीय जनपदों के रूप में देखें तो पौड़ी और नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य में उधम सिंह नगर के पंतनगर में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। उधर राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 3 डिग्री तक चला गया।