हर घर तिरंगा अभियान के तहत, BJP कर रही झंडे के नाम पर व्यापार, कांग्रेसियों ने लगाए आरोप

Share

Uttrakhand politics: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। संगठन स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल प्रदेश, बल्कि जिला और तहसील स्तर तक भी पार्टी कार्यकर्ताओं को काम सौंपा गया है। राज्य में संगठन के साथ-साथ पूरी सरकार भी इस अभियान में पुरजोर कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तमाम माध्यमों से जनता से इस अभियान को सफल बनाने की अपील बार-बार करते दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर सत्ता और विपक्षी दलों के बीच सियासत भी जोरो पर है।

उत्तराखंड की राजनीतिक दल भी इस पर राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां की राजनीति तिरंगे के व्यापार से लेकर संघ के ध्वज वंदना तक पहुंच गई है। भाजपा के इस अभियान पर कांग्रेस की के प्रहार करती रही है। जिसके जवाब में पार्टी के नेता शादाब शम्स कहते हैं कि कांग्रेस का जमीर ही जिंदा नहीं रह गया है, कांग्रेस भाजपा के किसी भी सही अभियान को गलत ठहराने तक ही सीमित रह गई है, लेकिन क्योंकि बात स्वतंत्रता दिवस की है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस की इस गलती को भी माफ करने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान केंद्र की तरफ से चलाया जा रहा है। बात राज्य की करें तो अकेले देहरादून के भाजपा मुख्यालय पर ही अब तक 11,500 से ज्यादा तिरंगे कार्यकर्ताओं और आम लोगों को तय की गई रकम पर दिए जा चुके हैं। भाजपा इस अभियान के जवाब में पहले ही कांग्रेस भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा उत्तराखंड में शुरू कर चुकी है। कांग्रेस पहाड़ी जिलों में लोगों को अपनी तिरंगा यात्रा में जोड़ भी रही है। इस दौरान भाजपा की तरह ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस भी अपनी यात्रा के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है।