उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर गांव-गांव चुनावी माहौल में रंगा नजर आ रहा है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकन पत्रों की जांच होनी है। Uttarakhand Panchayat Election 2025 पहले चरण का मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। दोनों चरणों के मतदान का परिणाम 31 जुलाई को आएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती तीन दिन में कुल 66,418 पदों के लिए 32,239 नामांकन दर्ज हुए थे। परन्तु नामांकन के अंतिम दिन 5 जुलाई को कुल 31,622 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए। ग्राम प्रधान के 7499 पदों के लिए सर्वाधिक 22,028 नामांकन प्राप्त हुए। वहीँ ग्राम पंचायत के 55,587 पदों के लिए कुल 28,248 नामांकन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सदस्य के 358 पदों के लिए कुल 1,907 नामांकन प्राप्त हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2,974 पदों के लिए कुल 11,629 नामांकन प्राप्त हुए। इस तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कुल 66,418 पदों के लिए 63,812 दावेदारों ने नामांकन करवाया। अब 7 से 9 जुलाई के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players