उत्तराखंड में बारिश ने इस बार चारधाम यात्रा के शुरुआत में ही कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। Uttarakhand Weather Alert मौसम विभाग ने 23 मई तक बारिश और आकाशी बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों ही बारिश से बरसानी नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, कुछ पहाड़ी जिलों में मौसम हल्की बूंदाबांदी के चलते सुहावना बना रह सकता है। देहरादून समेत आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। ये हवाएं तकरीबन 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही चारधाम के लिए आ रहे यात्रियों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने को कहा है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players