उत्तराखंड बीजेपी ने अपनी मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कर्नल अजय कोठियाल को खास जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दें कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। चुनावों के वक्त कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार थे। अब बीजेपी ने उन्हें प्रदेश मीडिया टीम में जगह दी है। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाये गए है। प्रदेश प्रवक्ता मे कर्नल अजय कोठियाल, सुरेश जोशी, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी का नाम है। इसके अलावा सह मीडिया प्रभारी मे माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players