उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 39 पालिकाध्यक्ष और 39 ही नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का ऐलान किया। Uttarakhand Municipal Election 2025 मेयर प्रत्याशियों की सूची पार्टी बाद में जारी करेगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।