उत्तराखंड: अंत्येष्टि से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत, 13 लोग घायल

चमोली के नारायणबगड़ के अंतिम संस्कार करने के बाद लौट रहा मैक्स वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 13 लोग घायल हो गए है।

Share

उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली के नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। Vehicle Fell Into Ditch In Chamoli वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक के लोग नलगांव घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स वाहन से वापस गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। वाहन अंत्येष्टि में शामिल हो कर लौट रहा था, जिसमें चालक सहित 13 लोगों के सवार थे। उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (उम्र 45 वर्ष) और जयवीर सिंह (उम्र 49 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। अन्य घायलों में बलवीर सिंह (उम्र 30 वर्ष), धर्मेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष), उमेद सिंह (उम्र 62 वर्ष), राजेंद्र सिंह (उम्र 50 वर्ष) दयालसिंह (उम्र 65 वर्ष), मनवीर सिंह (उम्र 51 वर्ष), रघुवीर सिंह (उम्र 58 वर्ष), सचिन (उम्र 24 वर्ष), चालक कुलदीप (उम्र 58 वर्ष), दिव्या गुसाईं (उम्र 18 वर्ष) और प्रवीन खत्री (उम्र 34 वर्ष) का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है।