उत्तराखंड में बारिश के बाद सूर्यदेव के तेवर तल्ख, चटख धूप से मैदानी क्षेत्रों में 30 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को भी प्रदेश में पिछले दिनों की तरह ही मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कई जगहों पर तापमान बढ़ा हुआ दिखाई देगा।

Share

उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश के बाद भगवान भाष्कर भाष्कर के तेवर तल्ख दिखने लगे है। मैदानी इलाकों में धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया। Uttarakhand Weather Update Today वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को भी प्रदेश में पिछले दिनों की तरह ही मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और कई जगहों पर तापमान बढ़ा हुआ दिखाई देगा। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह की शुरुआत अच्छी धूप से हुई। राज्य में कहीं भी बारिश से बर्फबारी रिकॉर्ड नहीं की गई। पिछले कई दिनों से लगातार मौसम साफ बना हुआ है और इसीलिए इसका असर तापमान पर भी दिख रहा है। राज्य भर में अब मार्च के दूसरे हफ्ते में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। शनिवार को भी करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है।

मार्च आधा बीत चुका है और धीरे-धीरे सूर्यदेव के तेवर भी तल्ख होने लगे हैं। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो कि सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। आमतौर पर मार्च मध्य तक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहता है। लेकिन, इस बार मार्च अंत तक भीषण गर्मी की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अब अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। तापमान बढ़ने के कारण अब लोगों को दिन के समय खासतौर पर गर्मी का एहसास होगा और इसके कारण गर्म कपड़ों से भी राहत मिलेगी।