Uttarakhand Weather भारी बारिश का बड़ा अलर्ट,11 जिलों पर संकट! | Heavyrain | IMD | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, क्या उत्तराखंड के लिए अगले 72 घंटे बेहद भारी पड़ने वाले हैं? क्या मौसम फिर वही डरावने हालात पैदा करने की तैयारी में है, जिनकी तस्वीरें हमने पिछले दिनों देखी थीं? मौसम विभाग की नई चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर किन इलाकों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है? क्या चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ सकता है? पूरी जानकारी देंगे। जी हां दोस्तो अलगे कुछ घंटे कुछ दिन एक बार फिर बारिश का नया वार होने जा रहा है। दोस्तो उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। दोस्तो देखिए हर दिन के हिसाब से मै आपको बताउंगा कि कब और कौन जिले में कितना सावधान रहने की जरूरत है और मौसम विभाग का क्या कहना है लेकिन पहले आप जरा ये दखिए मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया था। वैसे ही कुछ वैसा होता भी दिकाई दिया वहीं बाकी जिलों में भी तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी, लेकिन दोस्तो ये आकड़े आपको जरूर देखने चाहिए। 28 जुलाई का अलर्ट, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 4 जिलों में येलो अलर्ट, भारी बारिश और तेज गर्जना की संभावना।

दोस्तो आज मंगलवार यानी 28 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 29 जुलाई का अलर्ट (ऑरेंज अलर्ट), देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली। दोस्तो इसके अलावा 29 जुलाई को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों-नालों के उफान पर आने की आशंका भी जताई गई है। दोस्तो मौसम विभाग का साफ कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। लोगों से अपील है कि मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों एवं नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतें। दोस्तो चारधाम यात्रा को देखते हुए भी ये अलर्ट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। सावधान रहे! मौसम विभाग की एडवाइजरी मानें, अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों से दूर रहें, भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें, चारधाम यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। तो दोस्तों, अगले 72 घंटे उत्तराखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। खासकर पहाड़ी इलाकों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु पूरी सावधानी बरतें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।फिलहाल आप किस जिले से हमें देख रहे हैं? अपने इलाके के मौसम का हाल हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो वीडियो को लाइक, शेयर और उत्तराखंड न्यूज को सब्सक्राइब करना न भूलें।