उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार और बुधवार के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश, भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया। गढ़वाल मंडल के आयुक्त के मुताबिक, यात्रा तभी दोबारा शुरू होगी जब मौसम सामान्य होगा और रास्ते पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे फिलहाल यात्रा पर आगे बढ़ने के बजाय प्रशासन और मौसम विभाग के ताजा अपडेट का इंतजार करें।