उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र ओखलकांडा में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। Road Accident In Nainital वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा ओखलकांडा क्षेत्र में कौन्ता-पटरानी मोटर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरा बोलेरो वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इस बीच ग्रामीणों ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने डूंगर राम गाजा, दीवान राम और पनूली देवी को मृत घोषित किया। जबकि दयाल, दिनेश, पनीराम, बरम राम, नंदराम बुरी तरह घायल हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल घायल लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।