दोस्तो क्या देश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी से सचमुच एक बड़ी चूक हो गई? क्या उनके एक बयान ने लाखों लोगों के बीच गलतफहमी पैदा कर दी? और आखिर ऐसा क्या हुआ कि अब उन्हें सार्वजनिक रूप से कहना पड़ा—गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगता हूं। दोस्तो हाल में सौरव जोशी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी गाड़ी की माइलेज घटने का कारण एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बताया। इसके बाद उनके दावे पर सवाल उठे और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। अब सौरव जोशी ने एक नया बयान जारी करते हुए कहा है कि उनका उद्देश्य किसी को भ्रमित करना नहीं था और यदि उनके बयान से किसी तरह की गलतफहमी हुई है, तो वे उसके लिए माफी मांगते हैं। दोस्तो ई20 फ्यूल और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण से माइलेज घटने को लेकर जारी विवाद तो यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी मर्सिडीज कार से जोड़कर जिस तरह हवा दी, उसी तरह एक झटके में उन्होंने यू-टर्न भी ले लिया और अब कह रहे हैं कि ई20 पेट्रोल की वजह से उनकी मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 300 एसयूवी का माइलेज नहीं घटा, बल्कि इंजन में कोई और दिक्कत थी। इस मामले में मर्सिडीज-बेंज पहले ही अपना पक्ष रख चुकी है।
दोस्तो मौजूदा समय में ई20 पेट्रोल को लेकर देशभर में भयंकर विवाद हो रहे है और आम जन से लेकर बड़े-बड़े यूट्यूबर भी इस मुद्दे पर अपनी राय और अनुभव साझा कर रहे हैं। बीते हफ्ते बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को लेकर इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर विवाद खड़ा किया और यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि उत्तराखंड के फेमस व्लॉगर सौरव जोशी ने बोल दिया कि, इथेनॉल मिले पेट्रोल की वजह से उनकी मर्सिडीज कार का माइलेज 17 से घटकर 5 kmpl पर आ गया। दोस्तो इस मामले ने कुछ ही मिनटों में तूल पकड़ लिया और विवाद बढ़ गया। अब इस मामले में खुद सौरव जोशी ने यू-टर्न ले लिया कि ई20 पेट्रोल की वजह से नहीं, बल्कि इंजन में कुछ और दिक्कतों की वजह से उनकी कार का माइलेज ड्रॉप हुआ। यहां दोस्तो सबसे पहले आपको यूट्यूबर सौरव जोशी के लेटेस्ट ट्वीट की भाषा बताते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है। जोशी लिखते हैं-
हम मर्सिडीज-बेंज के सर्विस सेंटर गए और वहां पता चला कि इंजन में कोई दिक्कत थी, जिसकी वजह से माइलेज कम मिल रहा था। ऐसे में E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा मकसद कभी भी गलत जानकारी फैलाना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैंने उस हिस्से को उसी हिसाब से हटा दिया है। दोस्तो अब बात आती है कि बिना जानकारी के किसी भी मुद्दे पर बोल देना और बाद में अफसोस जताते हुए माफी मांग लेने का जो ट्रेंड इन दिनों चल रहा है, उससे कितना नुकसान होता है, इसका सौरव जोशी या जैसे लोगों को शायद ही अंदाजा हो। जब सौरव जोशी के पहले वीडियो पर ई20 विवाद को हवा लगी, तो इसमें मर्सिडीज बेंज का नाम निश्चित तौर पर प्रभावित हुआ और कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनकी सभी BS VI पेट्रोल कारें E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल हैं। दोस्तो इन सबके बीच आपके लिए यह जानना जरूरी है कि ई20 फ्यूल से माइलेज ड्रॉप की बात को खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वीकारा है, लेकिन यूट्यूबर के दावे जरूरत से ज्यादा फ्रेम्ड लगते हैं। आम जनों ने भी कहा है कि उनकी कार का माइलेज 30 फीसदी तक गिर गया है। वहीं, ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स का मानना है कि E20 फ्यूल से माइलेज में 3 से 5 फीसदी तक की मैक्सिसम गिरावट आती है। 60 फीसदी तक की भारी गिरावट किसी फ्यूल की समस्या के बजाय कार में किसी मैकेनिकल खराबी, सेंसर की समस्या या किसी अन्य तकनीकी गड़बड़ी से हो सकती है। दोस्तो सौरभ जोशी के ई20 फ्यूल पर दिए गए रिएक्शन पर उनकी खूब किरकिरीहुई कई लोगों ने उनके ज्ञान पर सवाल उठ या।