बधाई! उत्तराखंड की होनहार बेटी दीक्षा जोशी बनीं IAS अफसर, ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 19वीं रैंक

Spread the love

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटियों ने हर बार अपने हुनर से देश दुनिया का दिल जीता है हम सब जानते हैं की राज्य की युवा प्रतिभाएं ‌अपनी काबिलियत के बलबूते न केवल ऊंचे-ऊंचे मुकाम हासिल कर रही है बल्कि समूचे उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रही है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दिशा जोशी का नाम भी जुड़ गया है। दिशा जोशी ने यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 20 में जगह बना ली है। दिशा ने 19वां स्थान हासिल किया है। जिसके साथ ही वह पिथौरागढ़ जिले की पहली महिला आईएएस अफसर बन गई है।

बता दे कि यूपीएससी सिविल सेवा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। जिसमें देश की बेटियों ने बाजी मारी है। दीक्षा जोशी ने कड़ी मेहनत और लगन से तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि दिशा जोशी के पिता का नाम सुरेश जोशी है, जो उत्तराखंड में बीजेपी के बड़े नेता और प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। दिशा ने इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से करने के बाद दीक्षा ने देहरादून से उच्च शिक्षा ग्रहण की है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का तांता लग गया है।