मसूरी में बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल! | Uttarakhand News

Spread the love

मसूरी में देर रात बीच सड़क पर हुए एक भीषण हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार, हुड़दंगियों के एक गुट ने बिहार नंबर की एक कार को घेर लिया और उसमें बैठे युवक को जबरन बाहर खींचकर सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अराजकता का माहौल बना रहा और आने-जाने वाले राहगीर मूकदर्शक बने रहे। शांतिप्रिय मानी जाने वाली इस पर्यटन नगरी में बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के बाद स्थानीय कानून व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और हुड़दंगियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गाड़ी के नंबर और वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।