उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दून समेत पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है।

Share

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पाला तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। Uttarakhand Today Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बारिश से पहाड़े पर ठंड और बढ़ जाएगी। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक देने के आसार हैं। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है। बीते दो दिन से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे पारे में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। लोग कड़कड़ाती ठंड में अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पिछले साल नवंबर की शुरुआत से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बराबरी नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इस कारण प्रदेश में सूखे का संकट भी मंडरा रहा है। बारिश न होने के कारण किसानों और बागवानों के सामने दिक्कतें हो गई हैं। मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। वहीं अभी पहाड़ों में पाले का प्रकोप छाया हुआ है। सुबह शाम के समय हो रहे कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। शीतलहर के चलते कोल्ड डे घोषित किया गया है। इस कारण हरिद्वार डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों को आज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।