उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।

Share

उत्तराखंड का मौसम बीते कई दिनों से शुष्क बना हुआ है लेकिन आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आज तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। Uttarakhand Weather Rain Alert 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वालों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। राजधानी में मौसम में आए बदलाव के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। गौर हो कि पूरे प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जबकि लोग दोपहर में गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई दे रहे है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर जिलों में अनेक जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश होने से कोहरे और पाले में कमी देखने को मिल सकती है।