अभी-अभी आई इस बड़ी खबर ने चारधाम यात्रा को लेकर नई बहस छेड़ दी है—क्या वाकई आस्था पर प्रहार करने की कोशिश हो रही है, या फिर ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है? दोस्तो केदारनाथ धाम से जुड़े वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त है और FIR दर्ज कर दी गई है, लेकिन सवाल ये है कि क्या जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वो पूरी तरह भ्रामक हैं? या फिर श्रद्धालुओं की कुछ वास्तविक परेशानियों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है? दोस्तो मेरा सीधा सा सवाल ये है कि क्यों चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुंओँ की परेशानी को आखिर क्यों प्रशासन इसे दुष्प्रचार बता रहा है? क्या यह राज्य की छवि बचाने की कोशिश है या सच में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई जरूरी थी?आस्था और सच्चाई के बीच की इस लड़ाई में आखिर सच क्या है? दोस्तो खबर बड़ी है, उत्तराखंड की चार धाम यात्रा राज्य सरकार द्वारा यात्री सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा सुरक्षा और डिजिटल मॉनीटरिंग को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित किए जा रहे हैं येसा प्रशासन का दावा है और डीएम विशाल मिश्रा ये कहते हैं कि कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चार धाम यात्रा के संबंध में भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन वीडियो/सामग्री प्रसारित कर आम जनमानस को भ्रमित करने और राज्य की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान एक ऐसा वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से वंचित किए जाने संबंधी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी।
ऐसे दोस्तो प्रशान वो कौन सा कदम उठा रहा है उन तमाम वीडियो को लेकर वो बताउँ उससे पहले एक युवा की जुबानी सुनाता हूं आपको हालात सच में कैसे हैं और कैसे दर्शन हो पा रहे हैं और हालात अगर बिगड़ रहे हैं तो क्यों बिगड़ रहे हैं। तो देखा आपने हो क्या रहा है केदारनाथ में वीआईपी दर्शनों सारी की सारी व्वयस्था को बिगाड़ दिया है, लोग युवा ये कहने लगे हैं कि इस पर लगे रोक!! सरकार अच्छा काम कर रही है पर प्रशासन की व्यवस्थाएं कमजोर!! इस युवा की बातें भी शायद प्रशासन को भ्रामक लगे। दोस्तो तमाम सवालों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन ने जो रास्ता चुना है वो है मुकदमे का। दोस्तो प्रशासन की माने तो ये सारे अव्यवस्था वाले प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मामले की जांच प्रचलित है। साथ ही, ऐसे अन्य 4–5 संदिग्ध वीडियो भी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है और उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दोस्तो राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि- चार धाम यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाएं पूर्णतः सुचारू हैं और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना, अफवाह या दुष्प्रचार को शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) के तहत लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लेकिन व्यवस्था क्या वाकई में अच्छी है और लोग बस यूं ही बोल रहे हैं तो दोस्तो तस्वीर के दो पहलू साफ-साफ सामने आ रहे हैं—एक तरफ प्रशासन का दावा है कि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर से उठ रही आवाजें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। केदारनाथ धाम को लेकर सवाल अब सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यवस्था, वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालुओं की परेशानी तक पहुंच चुके हैं।अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या सच में सब कुछ “सुचारू” है, या फिर शिकायतों को भ्रामक बताकर दबाने की कोशिश हो रही है? क्या FIR और सख्ती से हालात सुधरेंगे, या फिर ज़मीनी समस्याओं पर भी उतनी ही गंभीरता से काम करने की ज़रूरत है?आस्था का यह सफर भरोसे पर टिका होता है और जब सवाल उठते हैं, तो जवाब भी उतने ही साफ होने चाहिए।फिलहाल सच्चाई क्या है, ये आने वाले दिनों में और स्पष्ट होगी। लेकिन इतना तय है कि चारधाम यात्रा को लेकर उठे ये सवाल अब इतनी आसानी से थमने वाले नहीं हैं।