सारथी विहार में युवकों के गुट का तांडव?मारपीट के बाद कैश छीनने का भी आरोप, | Uttarakhand News

Spread the love

राजधानी देहरादून के पॉश इलाकों में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सारथी विहार क्षेत्र से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों के एक गुट ने दो स्थानीय युवकों को घेरकर बेरहमी से मारपीट की। पीड़ितों के परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के बाद उनके पास मौजूद नकदी (कैश) भी जबरन छीन ली और मौके से फरार हो गए.यह पूरी सनसनीखेज वारदात पास ही में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।