उधम सिंह नगर के गदरपुर में रविवार शाम दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।सरदार नगर क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने एक कार का पीछा करते हुए 20 से 25 राउंड फायरिंग करने का आरोप है।इस हमले में गुरुचरण उर्फ गगन उप्पल के पैर में गोली लगी, जबकि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी।घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला अस्पताल रुद्रपुर और बाद में बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।प्रत्यक्षदर्शी सौरभ बाबा का दावा है कि हमलावर तलवारों से भी लैस थे और उन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवा में भी फायरिंग की।सौरभ ने बताया कि करीब एक वर्ष पुराने मेले के विवाद के चलते उनका लगातार पीछा किया जा रहा था और इस संबंध में पहले भी पुलिस को तहरीर दी गई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।बाजपुर के सीओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी गई है।उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players