‘मौत की दौड़’ ऊधमसिंह नगर में दौड़ते हुए दसवीं के छात्र की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

Spread the love

ऊधमसिंह नगर के सितारगंज मे दोस्तों के साथ सड़क पर दौड़ रहे छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा युवक 10वी का छात्र था। student died while running मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 10वी का छात्र 15 वर्षीय अनुज रोज की तरह रविवार सुबह अपने दो साथियों के साथ (लक्की और योगेश) दौड़ने निकले। सड़क पर दौड़ते हुए अनुज अपने दोस्तों से पीछे था, तभी अचानक दौड़ते हुए अनुज नीचे गिर गया। पीछे दौड़ रहे गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता हेम भट्ट ने अनुज के दो साथियों लक्की और योगेश की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेम भट्ट ने बताया कि अनुज और उसके दो साथी उनके आगे दौड़ रहे थे। अनुज अपने दो साथियों से पीछे हो गया था। अचानक चलते-चलते वह गिर गया। उन्होंने अनुज की छाती में पंप भी दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।