उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंडी, आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार को मैदानी जिलों में हल्का कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की है, खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

Share

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। राज्य भर में करीब दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। Uttarakhand Today Weather Update लेकिन अब फिर से मौसम के साफ रहने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दून में आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान है। दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मसूरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। जिन क्षेत्रों में पिछले दिनों हिमपात हुआ है। वहां अब बर्फ पिघलने के कारण सर्द हवाएं चल रही है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। देहरादून में भी मौसम का मिजाज कभी ठंडा कभी गर्म हो रहा है। मंगलवार को दोपहर तक निकली धूप ठंड से राहत दे रही थी, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छाने से धूप और बादलों की आंख-मिचौली के चलते ठंड होने लगी। शाम ढलते ढलते ही बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट आने लगी जिससे शाम के समय मौसम का भी ठंडा हो गया।