बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह का उत्तराखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर

बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में दूसरा आरोपी फरार हो गया।

Share

बीते 28 मार्च की सुबह दो शूटरों ने बाबा तरसेम सिह सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों की धर पकड़ के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। Baba Tarsem Singh Murder Case बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। ये मुठभेड़ के हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र में हुई है। DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। भगवानपुर क्षेत्र में जब एसटीएफ और पुलिस से मामले के आरोपियों का सामना हुआ तो वे गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की ओर की गई फायरिंग में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि अमरजीत सिंह बिट्टू को उत्तराखंड STF और हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया है। हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में उसका एनकाउंटर किया गया। तरसेम सिंह की हत्या मामले में वह मुख्य आरोपी थी। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। उसकी तलाश में STF और पुलिस जुटी हुई है। बाबा की हत्या को उत्तराखंड पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था और लगातार STF और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। बता दें कि तरसेम सिंह की हत्या के बाद से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे थे और उन्होंने पुलिस को संदिग्धों को तुरंत पकड़ने के निर्देश दिए थे।