लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा फाइनल, हरिद्वार-गढ़वाल में होगी रैली; राहुल का इंतजार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी।

Share

उत्तराखंड में अब कांग्रेस भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। Priyanka Gandhi Uttarakhand Rally प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। राहुल गांधी भी उत्तराखंड आ सकते हैं हालांकि अभी कोई कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी की बतौर स्टार प्रचारक उत्तराखंड में सबसे ज्यादा डिमांड बताई जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करने जा रही हैं। उन्होंने बताया फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम होल्ड पर रखा गया है। एक से दो दिन के भीतर राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड आकर चुनावी प्रचार करने जा रहे हैं।

अभी तक कांग्रेस के प्रत्याशी खुद ही लोकसभा चुनाव में मोर्चा संभाले हुए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार व टिहरी सीट पर प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार सीट पर ही बेटे वीरेंद्र रावत के लिए वोट मांग रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी प्रचार में जुटे है। लेकिन केंद्र के किसी बड़े चेहरे को मैदान में अब तक नहीं ला पाए हैं। अब प्रियंका गांधी की रैली के जरिए प्रचार तेज करने की तैयारी चल रही है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे मेंभाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। जिसके लिए स्टार प्रचारकों का भी सहारा लिया जा रहा है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में रैली को संबोधित कर चुके हैं और अब 11 अप्रैल को ऋषिकेश में एक और रेली होगी। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिनों तक उत्तराखंड में प्रचार और रोड शो कर चुके हैं।