भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस के शुरुआती आवेदन में राहुल गांधी के कार्यक्रम का कोई उल्लेख नहीं था। इस बीच पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि बढ़ाए जाने के कारण प्रशासन ने कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान समेत अन्य वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम रोकने का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को कार्यक्रम करने का अधिकार है, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का पालन करना भी सभी की जिम्मेदारी है।