चुनाव से पहले एक्शन मोड में BJP!22 प्रकोष्ठ और मोर्चों को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Uttarakhand News

Spread the love

प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं, इस क्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी ने सभी फ्रंटल संगठनों को विशेष कार्यक्रम दिए हैं। युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर युवा संवाद कर रहा है, वही महिला मोर्चा लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित कर रही है। SC मोर्चा संत रविदास जयंती वर्ष पर कार्यक्रम कर रहा है, OBC और ST मोर्चा सेवानिवृत्त वर्ग के साथ संपर्क कर सम्मेलन कर रहे हैं और अल्पसंख्यक मोर्चा लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से लोगों तक पहुंच बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 प्रकोष्ठ भी सक्रिय हैं। सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार कार्यक्रम कर रहे हैं। परिहार ने कहा कि भाजपा के साथ-साथ सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ जमीन पर उतरकर काम कर रहे हैं, जिसके माध्यम से एक बार फिर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।