मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। Crackdown on fake drug mafia खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रण विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून में नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। देहरादून के ईस्ट होप टाउन क्षेत्र में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के नाम से तैयार की गई नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की गईं। विभाग के अनुसार शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई के साथ पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि हाल ही में देशभर के ड्रग कंट्रोलरों की बैठक में राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और नकली दवा नेटवर्क के खिलाफ साझा कार्रवाई की रणनीति बनाई गई थी। उसी के तहत सूचनाओं के आदान-प्रदान से यह कार्रवाई संभव हो सकी। विभाग का कहना है कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players