पहले सीएम धामी पर अभद्र टिप्पणी, अब मांगी माफी! | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले सचिन गोस्वामी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। मामले की गर्माहट और चौतरफा विरोध को देखते हुए आरोपी सचिन गोस्वामी ने मात्र कुछ ही घंटों के भीतर अपना माफीनामा जारी कर दिया है और वीडियो में कही गई बातों के लिए माफी मांग ली है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बयानबाजी और उसकी मर्यादा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है।