मल्लिकार्जुन खरगे के देहरादून दौरे पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, बोले- उत्तराखंड कांग्रेस का फ्लॉप मेगा शो

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में हुई रैली को फ्लाप शो बताते हुए कहा कि जनता को कांग्रेस पर अब कोई भरोसा नहीं है।

Share

देहरादून में कांग्रेस का विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। Congress Virat Karyakarta Sammelan भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में हुई रैली को फ्लाप शो बताते हुए कहा कि जनता को कांग्रेस पर अब कोई भरोसा नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष जनता के बीच केवल मोदी चालीसा का पाठ करते रहे, लेकिन कोई विश्वसनीय बात नही कह पाए। उन्होंने कहा कि वह आज भी मोदी विरोध पर केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि मोदी महामानव हैं और विकास के लिए अवतरित हुए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हे किसी अवतार से संबोधित कर रहे है, लेकिन व्यंग्य मे कहते हुए वह विषैले बोल, बोल रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक और लोकतंत्र की दुहाई देते फिर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हर मंच पर एक परिवार के गुणगान कर राजधर्म का पूरा पालन कर रहे है। भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में ही सैनिकों की सुध ली गई। वन रैंक वन पेंशन सहित सैनिकों के हित में कई बेहतर निर्णय लिए गए, जिन्हें उपलब्धि कहा जा सकता है। कहा कि बड़े मैदान की क्षमता के अनुरूप भीड़ न जुटने की आशंका से कांग्रेस ने देहरादून में बन्नू मैदान पहले ही बुक करा दिया था, लेकिन सहानुभूति बटोरने को परेड ग्राउंड न मिलने का रोना रोती रही। उन्होंने कहा कि आज जनता का झुकाव भाजपा की ओर है और उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासपरक नीति पर भरोसा है। अगर कांग्रेस ने समावेशी विकास किया होता तो उसे आज जनता के सामने गिडगिड़ाने की जरूरत नही होती।