दुखद खबर: खेलते हुए गौला नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, त्‍योहार से पहले घर में पसरा मातम

पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित गौला नदी में खेलने के दौरान दो मासूम डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया।

Share

उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित गौला नदी में खेलने के दौरान दो मासूम डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया। Children drowned in Gaula river बच्चों की मौत से गांव के तमाम लोग सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सिरौलिकला निवासी आर्फा उम्र 9 साल, मोहमद हनीफ उम्र 8 साल और अरमान अपनी दादी के साथ नदी किनारे गए हुए थे। इस दौरान दादी नदी किनारे घास काटने में जुट गई। तीनों बच्चे आपस में खेलने लगे। खेलते खेलते आर्फा और मोहमद हनीफ नदी में उतर गए। कुछ देर बाद एक गड्ढे में डूब गए। जिसके बाद तीसरे बच्चे अरमान ने इसकी जानकारी दादी को दी।

काफी देर तक खोजबीन करने के बाद दोनों बच्चों का सुराग नहीं लगा। उसने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। जब तक दोनों बच्चों को बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ढाई घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को नदी में बने गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया उक्त गड्ढे खनन माफिया द्वारा किए गए हैं।