चमोली माणा एवलांच को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच फंसे सीमा सड़क संगठन के लिए काम कर रहे इन 55 मजदूरों में से 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। Chamoli Mana Glacier Accident जबकि शेष बचे 8 अन्य को निकालने की कार्रवाई चल रही है। सीएम धामी के अनुसार आज प्रातः काल दूरभाष के माध्यम से माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकाले गए श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को आर्मी… pic.twitter.com/z1I0aTjUsL
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2025
शनिवार सुबह से ही साढ़े 7 बजे से रेस्क्यू कार्य में तेजी लाई गई है और रेस्क्यू शुरू किया गया है। दो निजी हेलीकॉप्टरों के द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है जिसमें तीन मजदूरों को ज्योतिमठ सैन्य अस्पताल में लाया गया है, जिनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। वहीं चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी देर रात से ही ज्योर्तिमठ सैन्य अस्पताल पहुंचकर सभी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी दिए हैं, वही आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10:30 बजे ज्योर्तिमठ पहुंचकर हेली से रेस्क्यू कार्य का निरीक्षण करेंगे और संबंधित सैनिक अधिकारियों से भी समीक्षा करेंगे।