Chamoli में Badrinath के पास टूटा Glacier , बर्फ में 45 से ज्यादा मजदूर दबे

सीएम धामी चमोली हिमस्खलन की हालातों की जानकारी लेने के लिए आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे हैं। हालातों की जानकारी लेने के बाद सीएम धामी के अधिरकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीएम धामी ने सभी को रेस्क्यू कार्येों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Share

चमोली जनपद में माणा गांव के पास हिमस्खलन की घटना में अभी तक 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में सेना के जवान अपने कंधों पर मजदूरों को भारी बर्फबारी के बीच रेस्क्यू करते दिख रहे हैं। Chamoli Glacier Burst Update सीएम धामी हालातों की जानकारी लेने के लिए आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे हैं। हालातों की जानकारी लेने के बाद सीएम धामी के अधिरकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीएम धामी ने सभी को रेस्क्यू कार्येों में तेजी लाने के निर्देश दिये। सीएम ने कहा कि चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है।

केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी चमोली माणा ग्लेशियर हादसे को लेकर जानकारी ली है। दोनों ही केंद्रीय नेताओं ने सीएम धामी से बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कहा गया है कि, उन्होंने चमोली ग्लेशियर फटने के संदर्भ में मुख्यमंत्री से बात की है। इसके साथ ही DG ITBP और DG NDRF से भी बात की गई है. फिलहाल फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन व सुरक्षा बलों की टीमें तत्परता से लगी हुई हैं। राजनाथ ने कहा कि जोशीमठ (उत्तराखंड) के माना क्षेत्र में आज दुर्भाग्यपूर्ण हिमस्खलन हुआ है, जिससे BRO का GREF कैंप प्रभावित हुआ है। स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami से बात की। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। स्थानीय सेना इकाइयों द्वारा बचाव कार्य भी जारी है।