मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाए गए हैं। मोहन सिंह बिष्ट बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाया। मुस्तफाबाद सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट को 17578 के मार्जिन के साथ जीत मिली है। Mohan Singh Bisht Deputy Speaker of Delhi Legislative Assembly मोहन सिंह बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। अल्मोड़ा के अजोली गांव में ही युवावस्था में ही मोहन सिंह बिष्ट का राजनीति की ओर झुकाव हुआ। इसके बाद 1976 में दिल्ली आ गए और भारतीय जनसंघ से जुड़े, आगे चलकर मोहन सिंह बिष्ट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। बिष्ट 1998, 2003, 2008, 2013, 2020 में भी जीते थे। वे 2015 के विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा से हारे थे। बिष्ट प्रदेश भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली के नेताओं और खासकर उत्तराखंड के लोगों में उनकी बड़ी पहचान है।