भोले के रंग… प्रशासन संग!कांवड़ की बहार… प्रशासन तैयार!| Uttarakhand News

Spread the love

कांवड़ यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। Haridwar Kanwar Mela कांवड़ मार्गों और प्रमुख घाटों पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जा रही है। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री जवानों को तैनात किया गया है कांवड़ियों के लिए जगह-जगह स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा शिविर, सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। आस्था, उत्साह और प्रशासन के बेहतर समन्वय के साथ हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पूरी भव्यता के साथ आगे बढ़ रही है।