दोस्तो क्या देवभूमि में श्रद्धा की आड़ में कानून को चुनौती दी जा सकती है? क्या तीर्थ यात्रा पर आने वालों को हथियारों के साथ सड़कों पर ताकत दिखाने की छूट होनी चाहिए? और सबसे बड़ा सवाल। कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी के बाद आखिर ऐसी कौन सी मांग उठ गई है, जिसने पूरे उत्तराखंड में बहस छेड़ दी है? कैसे पंजाबी निहंग अब देवभूमि में बड़ी चिंता की वजह बन गए बताउंगा आपको पूरी खबर नमस्कार। दोस्तों, कर्णप्रयाग में हुए हिंसक विवाद के बाद अब मामला सिर्फ एक झड़प तक सीमित नहीं रह गया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर देवभूमि में बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं? क्या कानून-व्यवस्था को और सख्त बनाने की जरूरत है? और क्या तीर्थ यात्राओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए? दोस्तो कर्णप्रयाग की घटना के बाद लोगों के बीच चिंता भी बढ़ी है और गुस्सा भी। घायल लोगों के इलाज से लेकर दोषियों पर कार्रवाई तक की मांग तेज हो गई है। वहीं कई संगठन अब सरकार और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कर्णप्रयाग में ऐसा क्या हुआ कि एक मामूली विवाद ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया? क्या इस घटना से कोई बड़ा सबक लिया जाएगा? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे? लेकिन दोस्तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब निहंग पंजाबी इस कॉम ने देवभूमि में सड़क पर तांडव मचाया इससे पहले भी ये कई बार इस तरह से माहौल को तनाव पूर्ण बना चुका हैं।
दोस्तो यहां मै आपको बता दूं आज से लगभग एक साल पहले भी ऐसा कुछ हुआ था। दोस्तो तब उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में निहंग श्रद्धालुओं और एक स्थानीय व्यापारी के बीच हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस ने सात श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया था अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक पुलिस अधिकारी पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। दोस्तो उस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ था जैसे कि इस ताजा विवाद में देखने को मिला। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए निहंग श्रद्धालुओं का एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि कुछ निहंग श्रद्धालुओं ने व्यापारी पर तलवारों से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि व्यापारी किसी तरह वहां से बचकर निकल गया। दोस्तो तब घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। बाद में पुलिस ने उन्हें थाने के गेट के पास रोक लिया। इसी दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी थाने पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इतना ही नहीं दोस्तो पुलिस जांच के दौरान पता चला कि निहंग श्रद्धालुओं के पास पारंपरिक धार्मिक प्रतीक के रूप में रखी जाने वाली तलवारों और कृपाणों के अलावा कई अन्य धारदार हथियार भी थे। इनमें कुल्हाड़, बड़ी दोधारी तलवारें, चाकू और कुल्हाड़ियां शामिल थीं। पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आज की ये तस्वीर तो आपके सामने हैं।
दोस्तो ऐसी कई घटनाएँ इससे पहले भी हो चुकी है और कई बार निहंग के तलवारों को साथ रख कर यात्रा करने को लेर भी सवाल उठ चुके हैं लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया, क्योंकि इस पर जब भी बात आई सुरक्षा से ऊपर धर्म आता दिखाई दिया। कहने वाले कहते हैं कि इससे पहले एक बार किसी जिला अधिकारी ने इस तरह की कोशिश की तो पूरे जिला प्रशासन को अल्पसंख्यक आयोग ने तलब कर कई सवाल किए और चेतावनी भी दे डाली लेकिन दोस्तो अब क्या ऐसा नहीं लग रहा है कि लोग पर्यटन के नाम पर आतेहैं और असलाह और धारदार हथियारों के साथ डंडो और भाला साथ लेकर अभी दोस्तो एक खबर चमोली के सिमली से भी आई हालांकि इसकी पुस्टि नहीं हुई कोई विडियो भी नहीं आया। जहां ये कहा गया कि एक पर्यटक ने एक होटल में खाने के बिल को लेकर होटल व्यसाई पर पिस्टल तान दी, हालांकि इस बात कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन सोसल मीडिया पर बहुत से लोगों ने इस बात का जिक्र किया। अब ऐसे में सवाल होना ही चाहिए कि कानून और सुरक्षा व्यवस्था को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है। तो दोस्तों, सवाल सिर्फ कर्णप्रयाग की एक घटना का नहीं है। सवाल यह है कि क्या देवभूमि में आने वाला हर व्यक्ति कानून और स्थानीय व्यवस्था का सम्मान करेगा या नहीं?अगर किसी भी विवाद का जवाब सड़क पर ताकत प्रदर्शन, हिंसा या हथियारों के प्रदर्शन से दिया जाएगा, तो फिर कानून का राज कैसे कायम रहेगा? और अगर बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, तो क्या सरकार, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को इस पूरे विषय पर गंभीरता से मंथन नहीं करना चाहिए?धर्म, आस्था और परंपराओं का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन कानून और सार्वजनिक सुरक्षा उससे भी बड़ा विषय है। देवभूमि की पहचान शांति, श्रद्धा और सौहार्द से है, तनाव और टकराव से नहीं।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन कर्णप्रयाग की घटना के बाद एक बहस जरूर शुरू हो गई है—क्या तीर्थ यात्राओं के दौरान सुरक्षा नियमों और व्यवस्थाओं की समीक्षा का समय आ गया है?फैसला सरकार को करना है, लेकिन सवाल जनता पूछ रही है।आप इस पूरे मामले को कैसे देखते हैं? अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।