कांग्रेस ने Kedarnath By-Election के लिए दो और ऑब्जर्वर किए नियुक्त, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए दो और पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सीनियर ऑब्जर्वर नामित किया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Share

केदारनाथ उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। आगामी 20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। Kedarnath By Election Date जिसके बाद भाजपा कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने भी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए दो और पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सीनियर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को ऑब्जर्वर बनाया गया है।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि राज्य के केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सीनियर ऑब्जर्वर नामित किया है। इसके साथ ही बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। इससे पहले भी कांग्रेस हाईकमान केदारनाथ उपचुनाव के लिए उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक वीरेंद्र जाति को आब्जर्वर नियुक्त कर चुका है।