चुनाव आयोग ने मंगलवार में देशभर में उपचुनावों की तारीखों की घोषणा की है। यह उपचुनाव 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों के लिए आयोजित किए जाएंगे। Kedarnath By Polls 2024 केदारनाथ विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर भी तिथियां का ऐलान हो गया है। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को मतदान तो वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगा। वहीं, केदारनाथ विधानसभा सीट पर 90,540 मतदाता हैं। जो प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। केदारनाथ उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए हैं। जहां पर मतदाता मतदान करेंगे।
इन सभी पोलिंग बूथों में से चार पोलिंग बूथ को स्पेशल बनाया जाएगा। जिसके तहत इस विधानसभा क्षेत्र में एक यूथ मैनेज्ड पोलिंग बूथ, एक वूमेन पोलिंग बूथ, एक पीडब्ल्यूडी मैनेज्ड पोलिंग बूथ और एक यूनिक पोलिंग बूथ तैयार किया जाएगा। केदारनाथ विधानसभा सीट पर कुल 90,540 मतदाता हैं। जिसमें 44,765 पुरुष मतदाता और 45,775 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही इस विधानसभा सीट पर कुल 2,949 सर्विस वोटर हैं। जिनमें 2,921 पुरुष मतदाता और 28 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल सामान्य मतदाताओं में से 1,092 दिव्यांग मतदाता हैं। 85 साल से अधिक उम्र के 641 मतदाता हैं। इसके साथ ही 18 से 19 उम्र के कुल 2,441 मतदाता है।