Dehradun कांग्रेस को झटका BJP का बढ़ा कुनबा | BJP | Congress | Mahendra Bhatt | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो चुनाव से ठीक पहले बड़ी तेजी से उत्तराखंड में सियासी घटनाक्रम बदल रहा है, जहां लोग इस बात लेकर इंतजार कर रहे थे कि कांग्रेस जीन बीजेपी के बड़े नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का दम पिछले कई दिनों से भर रही थी। वहीं देहरादून आई एक खबर ने कांग्रेस को मानों चारों खाने चित कर दिया, जहां कांग्रेस से बीजेपी में नेताओं की बढ़ती एंट्री ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। कांग्रेस कैसे लगा बड़ा झटका और बीजेपी का बढ़ता कुनबा क्या कहता है, उन नेताओं के बारे में बताउंगा जिन्हें अब बीजेपी अपने लिए बड़ा और महत्वपूर्ण बता रही है। दोस्तो देश प्रदेश में दल बदल कोई नई बात नहीं है बल, अब देखिएना कुछ दिन ही बीते हैं जब कांग्रेस वालों ने बीजेपी से निष्काशित कई नेताओं को बहुत बड़ा बता पार्टी में ज्वाइन कराया और 18 लोगों की लिस्ट का हव्वा अभी भी चल ही रहा है लेकिन इधर बीजेपी ने कैसे चुपके से कांग्रेस में सेंधमारी कर एक नहीं तीन विकेट गिरा दिया वैसे खबर तो इन तीन तक सीमित नहीं है कहा तो ये भी जा रहा है कि आगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले हैं और इस दौरे के दौरान बड़ा फेरबदल उत्तराखंड की सियासत में देखने को मिल सकता है, लेकिन दोस्तो मै मौजूदा खबर की बात करूं तो कांग्रेस कोप में है तो बीजेपी गदगद वो कैसे। दोस्तो जिन नेताओं को आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी का पटका पहना रहे हैं ये कांग्रेस के बड़े योद्धा रहे हैं बल, वो कैसे आगे बताउंगा। लेकिन ये बीजेपी क्यों शामिल हुए वो बात और ज्यादा रोचक है।

दोस्तो बीजेपी की सदस्यता लेने वालो में लक्ष्मी राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस, मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक प्रत्याशी, दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली शामिल हैं। अब दोस्तो में इनकी बीजेपी में आने की कहानी और असल वजह बताऊं उससे पहले क्या यह सिर्फ एक राजनीतिक बदलाव है, या फिर कांग्रेस के भीतर गहराती अंदरूनी कमजोरी का संकेत? जिस सदस्यता अभियान को कांग्रेस अपनी ताकत मानकर आगे बढ़ा रही थी, क्या वही अब उसके लिए “सेंधमारी” का कारण बनता जा रहा है? और हां दोस्तो क्या बीजेपी का लगातार बढ़ता कुनबा, विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है?क्योंकि जिस तरह से एक के बाद एक बड़े नेता पाला बदल रहे हैं, उसने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिला दिया है। खैर मै बात करता हूं उन तीन चेहरों की जो अब बीजेपी के हो चुके हैं। सबसे पहला नाम है लक्ष्मी राणा दोस्तो 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी मानी जाने वाली लक्ष्मी राणा ने मार्च 2024 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने का संकेत दिया था और आज वो बीजेपी में शामिल हो गई। दोस्तो अब चाहे धामी मोदी का कार्यशैली को दल बदल का आधार बताया जा रहा हो लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस की वो रणनीति है जो हाल में बीजेपी के नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने की रही है क्योंकि दोस्तो जो दूसरा नाम बीजेपी में जाने वालों में है वो है मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक प्रत्याशी।

अब दोस्तो हाल के दिनों में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कांग्रेस अपना कुनाबा तो बढ़ा रही है लेकिन उनके अपने नेताओं की नाराजगी को कैसे खत्म करेंगे। क्योंकि यहां दोस्तो आपको याद होगा हाल में राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक के कांग्रेस में आने के बाद नाराजगी खुल कर देखने मिली उसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस उम्मीदवार 2022 बीजेपी में है। दोस्तो वैसे सियासी लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता वो कहां रहे कहां नहीं, करनी तो सियासत ही है लेकिन आम जनता को घनचकर बनाती है सियासत लेकिन दोस्तो तीसरा नाम सुनेगे तो वो भी बीजेपी में शायद इस उम्मीद आए होंगे की यहां उनकी सियासी बैतरणी पार हो जाएगी नाम तीसरा दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली। दोस्तो घनसाली को लेकर कांग्रेस में ऐसी स्थिति देखने को मिल रही थी कि एक मयान में दो तलवार, ये तो होना ही था क्योंकि हाल में कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व नेता भिमलाल आर्य पूर्व विधायक शामिल कराया था। उसकी नतीजा है कि आज कांग्रेस के दर्शन लाल आर्य बीजेपी शामिल हो गए। महेंद्र भट्ट ने कहा आज प्रदेश में सीएम धामी और देश में पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जुड़ रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा जनप्रतिनिधियों पर जनता का भी जन दबाव रहता है। उन्होंने कहा कांग्रेस गुमराह करने का काम करती है। जिसका खामियाजा उसके भुगतना पड़ता है।नमहेंद्र भट्ट ने कहा जल्द ही कांग्रेस का एक बड़ा कुनबा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। उनके पास इसकी लंबी लिस्ट है.प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी।