सतपुली में हड़कंप, पुलिस पर गंभीर आरोप! | Pauri | Satpuli | Police Controversy | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो क्या अपने उत्तराखंड में रक्षक ही अब भक्षक बन गए हैं? क्या खाकी का खौफ अब अपराधियों के बजाय आम जनता की जान लेने लगा है? पौड़ी गढ़वाल से आई एक झकझोर देने वाली खबर ने आज पूरे उत्तराखंड में खलबली मचा दी है। एक युवक, जिसने हेलमेट के साथ ही फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लेकिन मरने से पहले उसने जो वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा, उसने खाकी पर वो दाग लगा दिया है जिसे धोना नामुमकिन होगा, क्या है ये नया मामला बताता हूं आपको। दोस्तो मै आज आपको बताने के लिए आया हूं कैसे एक पहाड़ी ने पौड़ी में SHO को घटिया बताकर कर दिया सुसाइड, VIDEO शेयर कर लिखा- बाइक सीज के बाद पीटा, हेलमेट संग फंदे से लटका। दोस्तो एक बाइक सीज होने पर क्या किसी को इतना प्रताड़ित किया जा सकता है कि वो मौत को गले लगा ले? युवक ने SHO को ‘घटिया’ बताते हुए सुसाइड नोट में आखिर क्या-क्या राज खोले हैं? क्या मारपीट और बेइज्जती ही अब पुलिस की तफ्तीश का नया तरीका बन गई है? युवक का वो आखिरी वीडियो जिसने उत्तराखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। दोस्तो ये परेशान कर देने वाला मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेतपुर-भिताड़ा पुल के पास एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन जो आरोप हैं वो देखेंगे दो दंग रह जाएंगे।

दोस्तो जो वीडियो शेयर किया गया उसमें लिखा क्या था वो, मुझे गढ़वाल सतपुली पुलिस से नफरत है।यहां की पुलिस बहुत ही घटिया किस्म की है।इनके अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है।और वो SHO पंकज कुमार, सबसे घटिया है।बिना पूरी बात सुने किसी भी इंसान पर हाथ उठा देते हैं।आज इन्होंने मेरे दोस्त की मेरी पूरी कमाई, मेरी बाइक थी। UK 10 33 50 नंबर वाली बाइक को सीज कर दिया। दोस्तो इतना भर नहीं है युवक के इस वीडियो में हालांकि म्यूजिक है और कोई बात बोलते हुए नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उसमें जो टैक्स आ रहा है। जो संभवतह उसी युवक द्वारा लिखा गया होगा दोस्तो युवक आगे कहता है कि मैं मानता हूँ मेरी गलती थी पर मेरे अकेले की गलती नहीं थी। पर जो भी था उन्हें कम से कम इंसानियत तो दिखानी चाहिए थी माना गलती हो गयी थी तो मुझे समझा के छोड़ देते मुझे इतना घसीटने की क्या जरूरत थी और मेरे कारण मेरी माँ को और मेरे रिलेटिव को भी थाने में कई बात सुनाई, लेकिन जो भी हो सतपुली पुलिस के अंदर इंसानियत नाम की चीज़ नहीं है। और मेरी मौ’त का कारण भी वही हैं। दोस्तो इतना भर नहीं इस दुनिया से जा चुका युवक अपने वीडियो में वो गाव भी दिखा गया जो उससे अपनी उत्तराखंड पुलिस ने दिए हैं हाथ पैर हर जगह बेहद गहरे जख्म दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दोस्तो इतना दर्द सहन करने के बाद भी वो मुस्कराता हुआ फंदे पर लटक गया। पुलिस से सवाल करूंगा ही लेकिन दोस्तो जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव पुल से लटका हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान पंकज कुमार (20), पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद्र, निवासी ग्राम रेतपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।घटना के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंकज कुमार सतपुली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह दावा कर रहा है कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। वहीं पुलिस का इस मामले में अलग पक्ष सामने आया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पंकज की बाइक एक व्यक्ति से टकरा गई थी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की हालत में था, इसलिए उसकी बाइक को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया था। पुलिस यह भी दावा कर रही है कि पंकज को चोट बाइक से गिरने के कारण आई थी, न कि किसी मारपीट से फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।