22 अप्रैल स्वागत शुरू होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेली सेवाएं भी तैयार हैँ. लेकिन पिछले साल के अनुभव भी आम जनता और तीर्थ यात्रियों को डराने का काम कर रहे हैँ. वहीँ रुद्रप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कर दिया हैँ कि धाम के लिए चलने वाले हेलीकाप्टर केवल व्यापार करने के लिए नहीं हैँ. यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले हैँ और उसके लिए काम किया जा रहा है।