बद्रीनाथ–केदारनाथ क्षेत्र भी चपेट में, फॉरेस्ट विभाग अलर्ट मोड पर | Uttarakhand News

Spread the love

गर्मी की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड के जंगलो में भी आग धधकने लगी हैँ. इस बार कम बरसात और कम बर्फबारी के चलते पहाड़ो में भी सूखे जैसे हालात हैँ. 15 फ़रवरी से शुरू हुए फायर सीजन में 12 अप्रैल तक 100 से ज्यादा स्थानों पर जंगलों में आग लगने की सूचनाएं वन विभाग को प्राप्त हुई हैँ. जिनको समय रहते बुझाने का काम किया गया. साथ ही सीसीएफ फॉरेस्ट फायर का कहना हैँ कि विभागीय स्तर पर पहले से ही सभी टीमों को अलर्ट पर रखा गया हैँ. अभी तक जो मामले सामने आये हैँ वो ज्यादातर गढ़वाल से हैँ. जहाँ पर बद्रीनाथ और केदारनाथ क्षेत्र से लगते जंगलों में भी आग लगने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैँ।