उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है। पुलिस चारों तरफ शांति व्यवस्था बनाने के लिए दिन और रात ड्यूटी पर लगी है। Battle at Hemkund Sahib इस बीच सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब में दर्शनों के लिए आए पंजाब के 12 सदस्यीय निहंगों के जत्थे ने केश खोलकर हेमकुंड सरोवर में स्नान कर रहे एक श्रद्धालु पर फरसे से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं निशान साहिब के पास खड़े एक व्यक्ति पर भी तलवार से हमला कर उसे चोटिल कर दिया। निहंगों ने दो घंटे तक हेमकुंड साहिब में उत्पात मचाया। पुलिस ने पहुंचने से पहले उपद्रवी खिसक गए। अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पंजाब फिरोजपुर निवासी बलवंत सिंह ने गोविंदघाट थाने में इस मामले की लिखित तहरीर दी थी। बलवंत सिंह से पुलिस को दी तहरीर में बताया जग्गा सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब पंजाब ने हेमकुंड साहिब में उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। साथ ही उसने जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं धारदार हथियार से उन पर हमला भी किया। उनकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने गोविंदघाट थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1),352 में BNS के तहत मामला दर्ज किया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players