Earthquake in Pithoragarh: पिथौरागढ़ में आज सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.0 रही। ये झटके भले ही हल्के रहे लेकिन इससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। अब तक इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह की हानि होने की खबर सामने नहीं आई है। बता दें,सुबह 9 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के तेज झटके से लोग काफी डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर ये वो जिले हैं जहां भूकंप अक्सर आता रहता है। पिथौरागढ़ जिले में लोगों ने एक साल में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भारत में कई राज्य ऐसे हैं जो भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। उसमें से एक उत्तराखंड भी है। राज्य जोन पांच की श्रेणी में आता है। राज्य का उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, कुमाऊं का कपकोट, चमोली और मुनस्यारी क्षेत्र बहुत ज्यादा संवेदनशील है। इस सभी क्षेत्रों में भी उत्तरकाशी भूकंप के दृष्टिकोण से सबसे ज्यादा संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players