नैनीताल में पटाखों के ट्रक में लगी आग! सड़क पर आतिशबाजी, चालक ने कूदकर बचाई जान! | Uttarakhand News

Spread the love

नैनीताल-काठगोदाम हाईवे पर ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। हल्द्वानी से आतिशबाजी और राशन का सामान लेकर जा रहे इस ट्रक के पिछले हिस्से में मंगलवार सुबह अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ट्रक में रखे पटाखों में सड़क पर ही एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। गनीमत रही कि आग का अहसास होते ही चालक ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया गया है। लगातार हो रहे पटाखों के विस्फोटों के कारण शुरुआत में दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और आग पर काबू पाने के साथ ही यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस मार्ग पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।